आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai एस टाइप स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर 1100 से अधिक छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है. जीजीएसपीआई संस्थान पिछले 22 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर युवाओं के भविष्य को सशक्त बना रहा है. समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और चंचल सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

समारोह में भांगड़ा नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों का मन मोह लिया. स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था ने कार्यक्रम को और खास बना दिया. पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि जीजीएसपीआई वर्ष 2003 से संचालित है. फिलहाल आदित्यपुर, जुगसलाई, गम्हरिया और रोड नंबर 7 पर स्थित तीन शाखाओं के माध्यम से आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है. हर वर्ष शिक्षक दिवस पर चारों शाखाओं का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े. इस अवसर पर शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ सुखपाल कौर, मनजीत, विक्रम, प्रियम, प्रिया, अंकिता, पूनम, रौशन और ज्योति समेत कई लोग उपस्थित रहे.

