गम्हरिया: आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के समीप बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी.

विज्ञापन
हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार मजदूर को हल्की चोटें आई हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक सुबह ड्यूटी पर जा रहा था. जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद आस- पास के लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है.

विज्ञापन
