आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से 1 जुलाई से चलाए जा रहे विशेष पंजीकरण अभियान के तहत गुरुवार को एसिया भवन सभागार में उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पदाधिकारियों की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

निगम की ओर से उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों को ईएसआईसी में पंजीकरण की विस्तृत जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई. उद्यमी संगठनों ने भी इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया.
उद्यमी संगठन एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुछ कम्युनिकेशन गैप के कारण कई उद्यमी इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं और अपने कामगारों को भी इसका लाभ नहीं दिला पाते हैं. हर तीन महीने पर इस तरह का कार्यशाला होने से उद्यमियों एवं कर्मियों को काफी फायदा होगा. एसिया इस दिशा में पहल करेगा.
वहीं ईएसआईसी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब काफी बेहतर सुविधा मिल रही है. गंभीर मामलों में रेफर की प्रक्रिया भी सुचारू ढंग से की जा रही है. भविष्य में इसे और बेहतर बनाने की योजना है. गौरतलब है कि यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा.

