आदित्यपुर: रांची के खेलगांव में आयोजित बहुप्रचारित और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ईस्ट टेक सिंपोजियम- 2025 (रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी) में शनिवार को इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम भी शामिल हुई. केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से झारखंड में पहली बार हो रहे इस आयोजन में देशभर की कंपनियों ने अपने रक्षा उत्पाद प्रदर्शित किए.

झारखंड के लघु उद्योगों के लिए यह प्रदर्शनी एक बड़ा अवसर साबित हो रही है. बड़ी संख्या में राज्य के उद्यमी रक्षा उत्पादों को देखने और व्यापार के नए अवसर तलाशने पहुंचे. जमशेदपुर और आदित्यपुर से भी कई उद्यमी रांची खेलगांव पहुंचे. इसरो, सिंहभूम चैंबर और एशिया के सदस्य प्रतिनिधिमंडल के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘आत्मनिर्भरता से संप्रभुता’ विषय पर एमएसएमई की संभावनाओं को लेकर ओपन सेशन आयोजित किया गया. इसमें नए संभावित उद्यमियों और आपूर्तिकर्ताओं को रक्षा विभाग में व्यापार के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई.
इसरो के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रूपेश कतरियार के अलावा संदीप मिश्रा, समीर सिंह, मनोज कुमार, उत्तम कुमार, राजीव शुक्ला, सौरव चौधरी, गौरव मारवाह, नीरज मिश्रा, तरुण कुमार अदक और तन्मय प्रियदर्शी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
