आदित्यपुर: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और शांति समिति ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी है. इसी क्रम में आदित्यपुर के मेन रोड पर वॉच टावर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. बुधवार को नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति के सदस्य पुरेन्द्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से वॉच टावर स्थल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि वॉच टावर से पूजा पंडाल क्षेत्र और आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि जाम और अव्यवस्था की स्थिति न हो. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वॉच टावर के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी जिसमें एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके.
शांति समिति के सदस्य पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि वॉच टावर से सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी.
नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें, नियमों का पालन करें और मिलकर शांतिपूर्ण व व्यवस्थित पूजा संपन्न कराएं. उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
इस मौके पर समाज वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे, सतेंद्र प्रभात, जवाहरलाल मामा, अवधेश कुमार, रवि अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, मिथलेश कुमार झा आदि मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
