आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा एवं काली पूजा रेलवे समिति, आदित्यपुर द्वारा आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. पूजा विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई.

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. पीके. सिंह (पूर्व एसीएमएस. आदित्यपुर), संरक्षक सिद्धार्थ वर्मा (डीएमई, आदित्यपुर), अध्यक्ष विजय कुमार कुंडू (एसएसई/ पीवे, आदित्यपुर), उपाध्यक्ष डॉ. एनके चौधरी एवं अखलेश कुमार (सीवाईएम), कार्यकारी अध्यक्ष गोबिंदो बेसाई सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.

अन्य प्रमुख उपस्थितगणों में प्रदीप कुमार (डीटीआई, आदित्यपुर), जेपी शर्मा, पाल बालू (आईओडब्ल्यू, आदित्यपुर), सूरज शर्मा, भोला प्रसाद, तारकेश्वर साहा, धीरेंद्र, नरेश, एसके मिश्रा, मिंटू रॉय, सचिव मोहित कुमार, मिर्तुजय सोय, सुजीत दास, कैशियर बबलू कुमार ओझा, अभिषेक कुमार, एस. सांता राव, अनिल प्रधान, शुभंकर, तपन महतो, अंकित, नितेश, अर्पित, पाल बाबू, सहानंद प्रसाद एवं अन्य समिति सदस्य शामिल थे. पूजन विधि पुरोहित पंचानंद पंडा द्वारा संपन्न कराई गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
