आदित्यपुर: दुर्गा पूजा और दशहरा महोत्सव जिले में शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. महानवमी और विजयदशमी के अवसर पर जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य आदित्यपुर वॉच टावर पर मौजूद रहे और भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इस बार का दुर्गा पूजा उत्सव शांति, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बनकर सामने आया है. उन्होंने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीएम निवेदिता नियति, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, डीटीओ गिरजा शंकर महतो, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार और नगर निगम की जनता को धन्यवाद और बधाई दी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से यह पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
