आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai हरि ओम नगर स्थित 6 एलएफ श्री श्री दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष भी मां भवानी यूथ क्लब द्वारा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा.

मंगलवार को पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया.
इस बार पूजा पंडाल की थीम “शिव लोक” पर आधारित होगी.
पंडाल में कुल पांच मंदिरों की परिकल्पना की गई है.
इनमें भूटान मंदिर की प्रतिकृति प्रमुख आकर्षण होगी. इस भव्य पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा किया जाएगा. पूरे परिसर को शिव महिमा और मां दुर्गा के चित्रों से सजाया जाएगा. आकाशवाणी चौक से लेकर पंडाल तक विशेष और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. यह लाइटिंग श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित करेगी. अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि इस वर्ष की पूजा को और भी भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. भूमि पूजन समारोह में सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें प्रमुख रूप से लाइसेंसी प्रवीण पाण्डेय, सुरेश धारी, दिवाकर झा, ऋषि मिश्रा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, राहुल यादव, कुणाल रॉय, छोटेलाल तिवारी, खिरोद सरदार, सरबजीत प्रसाद, सुजीत आनंद, संजय सिंह यादव, गोपाल सिंह, दारा सिंह, विनय झा, अजय ओझा, मन्नू तिवारी, अनिल पांडेय, संतोष पाण्डेय, एसडी मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, शशि प्रसाद, विजय झा, बीके चौरसिया, चंद्रभूषण सिंह, उज्ज्वल पांडेय, रामविचार राय, अमरनाथ ठाकुर, अभय झा, पत्रकार अन्नी अमृता, साहित्यकार त्रिपुरा झा और जयंती दास शामिल रहे.

