आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai भगवती संघ आदित्यपुर द्वारा रोड नंबर 32, आदित्यपुर-2 में आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन भूमि पूजन से की गई. पंडित अभिजीत चटर्जी के मंत्रोच्चारण और यजमान कृष्ण कांत झा उर्फ गुड्ड के संकल्प के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश के साथ अशोक कुमार, प्रकाश कश्यप, चंद्र शेखर तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, अंकित कुमार (अधिवक्ता), रितेश जायसवाल, पप्पू ठाकुर, सुशील कुमार, अजीत कुमार सिंह, अवधेश मिश्रा, राज कुमार ठाकुर, उपेंद्र प्रसाद, अनिल, पियूष कुमार, आयुष चौबे समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि यह दुर्गा पूजा का 19वां वर्ष है. पूजा की शुरुआत 22 सितम्बर को कलश स्थापना से होगी और 2 अक्टूबर 2025 विजयादशमी के दिन इसका समापन किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
