सरायकेला/ Pramod Singh मादक पदार्थों की खरीद- विक्रय और अवैध संपत्ति की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.


अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने किया. उनके निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद तिर्की के साथ एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शाहबाज खान (उम्र 19 वर्ष, निवासी एच रोड, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर), मोहम्मद समीर उर्फ मोहम्मद आयान (उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़) और रफीकुल इस्लाम (उम्र 50 वर्ष, निवासी लालगोला, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है.
एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 40 लख रुपए के आसपास है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाहबाज खान के खिलाफ आदित्यपुर थाना में पहले से तीन मामले दर्ज हैं — जिनमें IPC की विभिन्न धाराएं और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
छापेमारी दल में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एएसआई विनोद टुडू, एएसआई सुरेश राम, एएसआई रामरेखा पासवान, एएसआई कौशल कुमार, एएसआई सुषमा कुजूर और महिला पुलिस बल शामिल थे. पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
