आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदित्यपुर-2 स्थित वास्तु विहार मैदान में युवा जनशक्ति महिला मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 3 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली भव्य माता की चौकी सह जागरण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम में मोर्चा की महिला पदाधिकारियों के साथ- साथ सोसाइटी के कई गणमान्य निवासी उपस्थित रहे.

जानकारी के अनुसार, युवा जनशक्ति महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के निर्देश पर सनातन परंपरा के अनुरूप नवीन पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसी क्रम में माता की चौकी एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

आयोजकों ने बताया कि इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ माता की चौकी और जागरण प्रस्तुत किया जाएगा. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के अलावा शहर के कई समाजसेवी, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है.
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान महिला अध्यक्ष श्रीमती मुकुल महथा, गायत्री देवी, सोसाइटी के अध्यक्ष साकेत चौधरी की धर्मपत्नी एवं पूजा समिति की अध्यक्ष श्रीमती निशा चौधरी, उषा त्रिवेदी, बेबी देवी, अडोरी गोराई, रेनू देवी, मृदुला देवी, ललिता गोराई, पद्मावती, बबिता देवी, संगीता देवी, सुरेंद्र सिंह, दीपक महत्ता, हेमंत शर्मा, साकेत चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

