आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर मंगलवार को आदित्यपुर में कांग्रेस पार्टी की एक भव्य पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व नव नियुक्त सरायकेला जिला अध्यक्ष राज बागची ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या इमली चौक से हुई, जहां भगवान बिरसा मुंडा और तिलक मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया. यात्रा आगे बढ़ते हुए शेरे पंजाब चौक, पान दुकान चौक और आकाशवाणी चौक पहुंची. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रमशः नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए.

आकाशवाणी चौक पर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत एक विशाल हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज बागची का फूल-मालाओं और बुके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया. नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी.
कार्यक्रम के दौरान मुकेश सिंह के नेतृत्व में पचास से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वरिष्ठ नेता उपेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष बागची ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया.
इस अवसर पर परिवेक्षक रामाश्रय सिंह, प्रमोद सिंह, राणा सिंह, कमल नयन, देबु चटर्जी, वैद्य संजय कुमार, रिजवान खान, महिला जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, खिरोद सरदार, झरना मन्ना और संतोष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि जनता अब जवाब देने के लिए तैयार है.

