आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 स्थित रोड नंबर 32 खरकाई नदी छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यह तैयारी सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (जलाडो) और भगवती संघ के संयुक्त तत्वावधान में की गई है.

जनकल्याण मोर्चा एवं जलाडो के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि आयोजन समिति के पर्यावरणविद अभियंता अमरेश कुमार, अशोक कुमार, कृष्णकांत झा उर्फ गुड्डू झा, राजू सिंह, अधिवक्ता अंकित कुमार, सुनील शाही, अधिवक्ता आकाश कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, अमित ठाकुर, अधिवक्ता एल. बी. ठाकुर, दीपक भगत और अभिजीत कुमार सहित कई सदस्यों ने मेहनत और लगन से घाट को आकर्षक रूप दिया है.

संस्था द्वारा नदी घाट की सजावट के साथ-साथ पथ प्रकाश, चेंजिंग रूम, साउंड सिस्टम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. वहीं आदित्यपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने घाट क्षेत्र की सफाई में विशेष योगदान दिया है. सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन का सहयोग और मार्गदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है.
विदित हो कि घाट की सजावट नेहा टेंट हाउस द्वारा और पथ प्रकाश की व्यवस्था नुनु साउंड सिस्टम की ओर से की गई है. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और पर्व को शांति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न करें.

