गम्हरिया: आदित्यपुर के वास्तु विहार सोसायटी में बुधवार को बूथ मैपिंग से संबंधित एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों से जुड़े 50 से अधिक मतदाताओं के नामों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया.

कैंप के दौरान मतदाताओं को यह जानकारी दी गई कि मतदाता मैपिंग से संबंधित सूचनाएं कैसे प्राप्त की जा सकती हैं और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका समाधान कैसे किया जाए. उपस्थित अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि भविष्य में मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके.
कार्यक्रम में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की अहम भूमिका रही. मौके पर सच्चिदानंद चौधरी, पंकज कुमार कर्ण, सुरेंद्र कुमार सिंह, अमन राज, सुदर्शन कुमार और रंजीत कुमार उपस्थित रहे.
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मैपिंग कैंप का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही रूप से दर्ज रहे. आगे भी ऐसे जागरूकता और प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
