आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित कंपनी क्रॉस लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत रविवार को दूसरा रक्तदान शिविर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित किया. इस शिविर का शुभारंभ कंपनी के डायरेक्टर कुणाल राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कर्मचारियों से रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और सामाजिक सरोकारों में योगदान के महत्व को रेखांकित किया. दिनभर चले इस शिविर में 160 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए.

कंपनी के जीएम (एचआर) रमाकांत गिरी ने बताया कि क्रॉस लिमिटेड ने पिछले साल से रक्तदान शिविर की शुरुआत की है. इससे पूर्व पीएम केयर फंड के जरिये सामाजिक सरोकार का निर्वहन किया जाता था. इसके तहत चांडिल अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य जरूरी उपकरण मुहैया कराए गए हैं. मगर अब प्रबंधन ने सीधे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की योजना बनाई है और उसी के तहत यह शिविर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

इस शिविर में कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए जिनमें सेक्रेटरी देबोलीना, जीएम (क्वालिटी एश्योरेंस) पवन मेहर, एचआर मैनेजर राजेश प्रधान, मैनेजर एडमिन बलराम कुमार, असिस्टेंट मैनेजर रिभु राय, श्रीकांत कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, आतिर, सुमित्रा, अमित, पीयूष कुमार प्रमुख रहे. शिविर के सफल संचालन में वीभीडीए की ओर से सुनील मुखर्जी, कमल कुमार और उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया.

