आदित्यपुर: आदित्यपुर- दो निवासी स्वर्गीय गौर चंद चटर्जी उर्फ गौरदा की पत्नी चंद्रा चटर्जी का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे निधन हो गया. वह 74 वर्ष की थीं और लंबे समय से पेट की बीमारी से ग्रसित थीं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

परिजनों के अनुसार चंद्रा चटर्जी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. सुबह 9 बजे उनके आवास शिवकाली मंदिर, रायडीह बस्ती, आदित्यपुर-दो से अंतिम यात्रा निकलेगी, जो बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंचेगी.
उनके निधन की खबर से परिजन, परिचित और स्थानीय समाज में शोक की लहर है. कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, हनुमान अखाड़ा के लाइसेंसी द्वारिका सिंह, अधिवक्ता दिवेश कुमार, अधिवक्ता अंकित कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं. वहीं शिवकाली मंदिर के पुजारी सौमित्र चटर्जी (बॉब) भी शोकाकुल परिजनों में शामिल हैं.

