आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के पूर्व महापौर और भाजपा के वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव की तबियत अचानक बिगड़ गई है.

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल टीएमएच में भर्ती कराया गया है. दो दिन पहले उनकी तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद सोमवार को उन्हें बेहतर देखरेख के लिए सीसीयू में शिफ्ट किया गया है.
टीएमएच के चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और उपचार जारी है. पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व महापौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. इसके अलावा जिला भाजपा महामंत्री राकेश सिंह और उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. बिहार एवं झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

