आदित्यपुर (sumeet singh) थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में एक ओर जहां पुलिस असफल साबित हो रही है वहीं लोग अब खुद ही जागरूक हो रहे हैं. ताजा मामला शनिवार दोपहर का है.

जहां थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित अनिकेत जनरल स्टोर में खरीदारी करने आया उचक्का दुकानदार का मोबाइल ले उड़ा. काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल का अता- पता नहीं चला तब दुकानदार ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, हालांकि पुलिस चोर को ढूंढ पाने में नाकाम रही.
इधर रविवार को दुकानदार ने अपने श्रोत से सतबहिनी से आशु कालिंदी नामक युवक को उसके घर से धर दबोचा जिसे पुलिस को सौंप दिया. दुकानदार ने बताया कि शनिवार दोपहर ग्राहक बनकर वही युवक अपने साथी के साथ आया था उसके बाद से ही उसका मोबाइल गायब हुआ है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

Exploring world
