आदित्यपुर: Parmeshwar Gorai आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा कुटी रोड नंबर एस- 2 में शुक्रवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा पाया गया.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने की वजह से मृतक की मौत हुई है. इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव लाकर यहां फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
