आदित्यपुर: शुक्रवार से शुरू हो रहे महान लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सामाजिक संगठनों का सेवा जोर-शोर से जारी है. हर कोई अपने अपने स्तर से छठ व्रतियों की सेवा करने में जुटा है.

विज्ञापन
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 34 स्थित बाबा कुटी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 105 छठ व्रतियों के बीच नारियल का वितरण किया गया. मौके पर ब्रजेश झा, मौलेश सिंह, पीयूष मिश्रा, बिरजू कुमार, दीपक सिंह, पंकज सिंह व अन्य युवा मौजूद रहे. दीपक सिंह ने कहा छठ महारानी की कृपा से युवाओं के सहयोग से ऐसा कर पा रहा हूं. भविष्य में और भी बेहतर तरीके से छठ व्रतियों की सेवा की जाएगी. उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोगी की भूमिका निभा रहे अपने टीम के सदस्यों के प्रयासों की जमकर सराहना की.
विज्ञापन

