आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 32 में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत देने के लिए शनिवार को अलाव की लकड़ी का वितरण किया गया. सीएसआर के तहत प्राप्त तीन वाहनों से करीब 15 क्विंटल अलाव की लकड़ी का वितरण वार्ड के विभिन्न इलाकों रोड नंबर 15 से 22 तक किया गया.

इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में विशेष रूप से बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आगे भी ठंड को देखते हुए अन्य सामाजिक कार्यक्रमों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. साथ ही शीघ्र ही अन्य वार्डों में भी अलाव की लकड़ी के वितरण का प्रयास किया जाएगा.
कार्यक्रम में बैकुंठ चौधरी, देव प्रकाश, राकेश कुमार, शंकर सिंह, चंदू मिश्रा, रंजन दुबे और अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

