आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai अधिवक्ता संघ की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में रोड नंबर 32, आदित्यपुर-2 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में दो वर्षों के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.

नई कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक पद पर ओम प्रकाश को नियुक्त किया गया. संरक्षक मंडली में श्रीमती रंजना मिश्रा, सुनील कुमार स्वाई, अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद, बृजेश कुमार वर्मा, देवाशीष कुंडू, राजेश बिहारी सहाय, राजेश कुमार ठाकुर और आलोक कुमार चटर्जी चुने गए. अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दीपेंद्र नाथ ओझा को सौंपी गई. उपाध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार दुबे, सुमन कुमार विश्वकर्मा और निशांत कुमार नियुक्त किए गए. सचिव के रूप में रवि शंकर पासवान का चयन किया गया. उपसचिव के रूप में मनोज कुमार, डी.एन. शर्मा और आशुतोष कुमार को मनोनीत किया गया. कोषाध्यक्ष के पद पर गौरव कुमार तथा सह- कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार झा चुने गए. प्रेस प्रवक्ता के रूप में महेश ठाकुर और सपना कुमार मंडल को नियुक्त किया गया. कार्यकारी सदस्यों में अमूल्य प्रधान, मनोज कुमार सिंह, सिकंदर सिंह, जगन्नाथ आचार्य, सुमित गोराई, शेफाली मंडल, ऋषि राज और पार्वती तिवारी शामिल किए गए.
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई और उनके योगदान को अधिवक्ता हित में महत्वपूर्ण बताया गया. स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभुक अधिवक्ताओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु SEHIS पोर्टल के झारखंड महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन द्वारा उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई. समिति ने कहा कि इस पहल से राज्य के अधिवक्ताओं को सुविधा प्राप्त होगी.
संघ ने निर्णय लिया कि आगामी तीन दिसंबर को कार्यालय परिसर में अधिवक्ता दिवस मनाया जाएगा, जो भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं प्रख्यात अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के दिन आयोजित होगा. बैठक में अजय कुमार सिंह, दिवेश कुमार, ए. प्रधान, आलोक कुमार सहित लगभग तीन दर्जन अधिवक्ता उपस्थित रहे. नई कार्यकारिणी की कार्यकारी बैठक आगामी नवंबर माह में कार्यालय में आयोजित की जाएगी. ओम प्रकाश ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नई टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.

