आदित्यपुर: आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को आजाद मैदान, रोड नंबर 18 में शुरू हुआ. उद्घाटन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने फुटबॉल किक मारकर किया. उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आजाद स्पोर्टिंग मैदान लंबे समय से खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है और इसे स्टेडियम का रूप देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने मैदान में हरे-भरे घास लगाने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में कार्य करने की बात कही.
आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ खेलने की अपील की ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.
उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार, झामुमो नगर अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, पूर्व वार्ड पार्षद मालती देवी, आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, बिरजू पूर्ति, दिवाकर झा, खिरोद सरदार, मुख्य संरक्षक लालबाबू सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. टूर्नामेंट का संचालन सह सचिव महादेव महतो ने किया. आयोजन में उपाध्यक्ष बोंज गोप, आलोक कैबर्तो, उमेश महतो, दिनेश महतो समेत आदिवासी कल्याण समिति के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही.
दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीम हिस्सा ले रही हैं. विजेता टीम को 65 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी, उपविजेता को 45 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को 21-21 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. टूर्नामेंट के पहले दिन दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
