आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र- छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. इस घटना को लेकर आदित्यपुर थाना कांड संख्या-258/25, दिनांक 20.08.2025, धारा 126(2)/115(2)/76/3(5) बी.एन.एस दर्ज किया गया था.

पुलिस अधीक्षक सरायकेला- खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अभिजित बिस्वाल उर्फ ईलु को गिरफ्तार किया है. आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है और वह सालडीह बस्ती मांझी टोला चांदनी चौक में किराए के मकान में रह रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त अभिजित बिस्वाल को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है. छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
