आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदित्या सिंडिकेट कॉलोनी में दुर्गा पूजा के अवसर पर आदित्या सिंडिकेट दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार देर शाम समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों ने विधिवत रूप से फीता काट कर पंडाल का उद्घाटन किया. समिति द्वारा वरिष्ठ जनों को शॉल और पुष्प भेंट कर सम्मानित भी किया गया.

समारोह में समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, सचिव अशोक कुमार तथा यजमान अरुण झा के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रणव मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, प्रशांत शाही, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, शिवनाथ झा, ज्ञानेन्द्र कुमार कर्ण, पी. पंडित, बी. के. नायक, सनातन दीप, राहुल बागड़िया, सुब्रतो मांझी, नितिन झा, पवन बरूआ, पंकज भारती, विजय कुमार, रवि रंजन सिंह, विभाष कोले, मनन भाई, शंभु चौधरी, विवेक कुमार, देवव्रत ओझा, एस. के. सिन्हा, धनंजय मिश्र, डॉ. राजेश कुमार, पार्यो सास्थी मजूमदार, कमल दास, ए. के. सिंह, अजय कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, आशोक कुमार, मनोज सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा और संजय पांडेय आदि शामिल थे.

