- Jamshedpur NSU Placement जमशेदपुर: 500 से ज्यादा छात्रों को मिला रोजगार, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना चर्चा का विषय
- Rajnagar Coal Mafia Activity सरायकेला: राजनगर- जुगसलाई मार्ग पर अवैध कोयला सिंडिकेट बेनकाब ! बिना फिटनेस-बीमा दौड़ रही हाइवा, विभागीय चुप्पी पर उठे सवाल
- Jamtara Fatehpur Robbery Case जामताड़ा: फतेहपुर लूटकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी हथियार समेत गिरफ्तार
- Saraikela DDC Meeting सरायकेला : ड्राई जोन में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, बंद योजनाएं जल्द होंगी चालू; जल परिसंपत्तियों की सुरक्षा पर भी जोर
- Saraikela DCC Meeting सरायकेला: बैंकिंग सेवाओं को गांव- गांव तक पहुंचाने की कवायद तेज, डीसीसी- डीएलआरसी बैठक में बैंकों को मिला सख्त निर्देश
- Jamtara City Inspection जामताड़ा: शहर की समस्याओं पर निकलीं अध्यक्ष, वार्ड-वार्ड पहुंचकर सुनी जनता की आवाज, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
- Dhanbad Cyber Crime धनबाद: साइबर ठगों के बैंक खाते सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, इंटरनेट कैफे से खुला बड़े नेटवर्क का राज
- Seraikela Nagar Panchayat Vice Chairman Action सरायकेला: जनता की समस्याओं पर सख्त हुए उपाध्यक्ष अविनाश कवि, अधिकारियों को दी चेतावनी- कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बुधवार से ही सरायकेला पुलिस और प्रशासन सड़क पर उतर कर आम लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश दे रही है.


आपको बता दें, कि बुधवार को जहां सरायकेला एसडीओ, एसडीपीओ और तमाम थाना प्रभारियों ने रात 8:00 बजे के बाद खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ भारी-भरकम जुर्माना लगाया, वहीं गुरुवार को खुद जिले के एसपी सड़क पर घूम- घूम कर लोगों से घरों में रहने और भीड़भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाने के साथ मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की अपील की. इस दौरान उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी लगाया.
वही देर शाम आदित्यपुर थाने में रामनवमी को लेकर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के साथ गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर कोविड-19 के नियमों के तहत अखाड़ा जुलूस नहीं निकालने एवं सीमित लोगों के साथ पूजा- पाठ करने की अपील की. इस दौरान आदित्यपुर दैनिक सब्जी विक्रेताओं को पुनः जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया. वैसे पिछले साल बढ़ते कोरोना के मामले के बाद लगे लॉक डाउन के बाद दैनिक सब्जी हाट को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किया गया था, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद सब्जी हॉट पुनः आदित्यपुर थाना के आसपास लगने लगी थी.
इधर कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए एक बार फिर से जिला प्रशासन की ओर से दैनिक सब्जी विक्रेताओं को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया है. जहां कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सब्जी हाट लगाए जाने की नसीहत दी गई. इस दौरान बाजार मास्टर को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. वही गम्हरिया (बी डि यो )ठाकुर गौरीशंकर, आदित्यपुर थाना प्रभारी एवं बाजार मास्टर घूम- घूम कर क्षेत्र में माइक से अनाउंस कर लोगों को जागरूक करते नजर आए. कुल मिलाकर सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोरोना महामारी के दूसरे लहर को देखते हुए सक्रिय मोड में आ चुकी है.
वैसे पड़ोसी जिला जमशेदपुर में लगातार कोरोना संक्रमण एवं मौत के आंकड़े डरावने होते जा रहे हैं. ऐसे में सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही है. आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.

You must be logged in to post a comment.