जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है. शनिवार को महासप्तमी के मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीना स्वयं बाइक दस्ते के साथ सड़कों पर उतरे. दोनों अधिकारियों ने देर रात तक शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.



पेट्रोलिंग के दौरान पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही किसी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों को भी परखा गया.
एसएसपी और सिटी एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात संचालन और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया. महासप्तमी पर शहर के पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ के बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बाइक पेट्रोलिंग देर रात तक जारी रही.
रिपोर्ट : शुभम मिश्रा
Video

