लोहरदगा: शारदीय दुर्गापूजा को लेकर जिले में उत्साह और भक्ति का माहौल है. शनिवार को भंडरा गजनी और कैरो गजनी में पूजा पंडालों का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने विधिवत पूजा-अर्चना और पट अनावरण कर किया. उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.


विज्ञापन
इस अवसर पर सुखदेव उरांव ने श्रद्धालुओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने लोगों से शांति, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की.
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कैरो थाना प्रभारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. पूजा समितियों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया.

विज्ञापन
