चाईबासा: जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी का 32वां शहादत दिवस 14 अक्टूबर, बुधवार को गोईलकेरा हाट मैदान में मनाया जाएगा. इस अवसर पर कोल्हान के मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.


मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के मद्देनजर इस वर्ष कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस बार कोई सभा नहीं होगी. केवल पारंपरिक पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
सोमवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी गोईलकेरा पहुंचीं और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, हरीश बोदरा समेत अन्य कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
सांसद ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

