कांड्रा: श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के 75वें वर्ष यानी प्लेटिनम जुबली के अवसर पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई. धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कलश यात्रा के पश्चात विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई, जिसके साथ ही मां दुर्गा की आराधना और नवरात्रि का शुभारंभ हुआ.



75वें वर्ष में प्रवेश, उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह
इस वर्ष श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि कमिटी अपनी स्थापना के 75वें वर्ष की प्लेटिनम जुबली मना रही है. इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. नवरात्र के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा उत्सव की शुरुआत ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया.
कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू
नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना को शुभता, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानते हुए पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. प्लेटिनम जुबली वर्ष में आयोजित हो रहा यह दुर्गोत्सव कांड्रा कॉलोनी के लिए आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का विशेष अवसर बन गया है.
Video

