रांची/ सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. गुरुवार को सन्नी सिंह अपने समर्थकों के साथ रांची स्थित गुरुजी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.


इस दौरान सन्नी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कुछ ही समय बाद माता का साया उठ जाना मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है.
सन्नी सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में झामुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ा है. इस मौके पर झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह के साथ राजू गोप, राजू सिंह सरदार, सुकुमार घोष, सुजल स्वर्णकार सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

