सरायकेला: इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. संगठन के अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से पूरा झारखंड स्तब्ध और गमगीन है. यह सोरेन परिवार के साथ झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है.


रुपेश कतरियार ने कहा कि करीब 14 महीने के अंतराल में माता-पिता का निधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. एक पुत्र के जीवन में इससे बड़ा व्यक्तिगत दुख शायद ही कोई हो सकता है. उन्होंने कहा कि एक झारखंडी और झारखंड आंदोलनकारी होने के नाते सोरेन परिवार से उनका गहरा भावनात्मक लगाव रहा है. झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण इतिहास से जुड़े इस परिवार के प्रति प्रदेशवासियों के मन में विशेष सम्मान और आत्मीयता है.
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा इसरो संगठन और लघु उद्यमी परिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

