कुचाई: सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को कुचाई प्रखंड के दलभंगा साप्ताहिक बाजार में अफीम. पोस्ता और गांजा की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा ने किया.


विज्ञापन
ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों. किसानों और युवाओं को बताया कि अफीम और गांजा की अवैध खेती कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है. उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है.
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि कहीं भी अवैध खेती की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. साथ ही किसानों को वैकल्पिक खेती और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन
