चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश दत्ता उर्फ गणेश चंद्र दत्ता, पिता गौरीशंकर दत्ता, निवासी बड़ो थाना क्षेत्र, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है.


विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया गया.
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

विज्ञापन
