जामताड़ा: आसनसोल रेल मंडल के मधुपुर-जसीडीह रेलखंड की अप लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिनों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे के अनुसार 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को कुल 36 दिनों के लिए प्रतिदिन 210 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा.


रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण निर्धारित तिथियों पर 63565/ 63566 जसीडीह- झाझा- जसीडीह MEMU का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा.
इन 36 दिनों में रद्द रहेगी जसीडीह-झाझा MEMU
अक्टूबर में 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 23, 25, 27 और 30 तारीख को ट्रेन रद्द रहेगी. नवंबर में 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 और 29 तारीख तथा दिसंबर में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 और 27 तारीख को इसका परिचालन नहीं होगा.
तीन MEMU ट्रेनें देरी से होंगी रवाना
ट्रैफिक ब्लॉक वाले दिनों में तीन अन्य MEMU ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है. 63561 आसनसोल-जसीडीह MEMU को निर्धारित समय से 60 मिनट, 63545 अंडाल-जसीडीह MEMU को 30 मिनट और 63547 जसीडीह-बांका MEMU को 20 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा.
रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित तिथियों पर यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम परिचालन स्थिति और समय की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि यात्रा के दौरान असुविधा से बचा जा सके.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

