जमशेदपुर: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे. सर्किट हाउस पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.


इस दौरान उदित यादव, राजद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय, अवधेश कुमार, विनोद शर्मा, कमलेश यादव, अश्विनी यादव, पिंकू सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे मुलाकात की.
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने अपने जमशेदपुर आगमन को निजी दौरा बताया. हालांकि विभाग से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह विभागीय समीक्षा की जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि समीक्षा का असर जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा. जमशेदपुर और आदित्यपुर राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हैं. ऐसे में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की प्रस्तावित समीक्षा को लेकर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मामलों पर भी नजर रहेगी.

