चांडिल: कपाली ओपी क्षेत्र के अलबेला गार्डन स्थित मुन्ना खटाल में मवेशी चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे कपाली पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए युवक ने अपना नाम आसिफ बताया है.


विज्ञापन
आसिफ ने दावा किया कि खटाल के अंदर बाबला, गुरु और आरिफ नामक तीन युवक गए थे, जबकि वह बाहर खड़ा था. इसी दौरान लोगों ने उसे चोरी में शामिल समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी. वहीं तीनों अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहे.

फिलहाल युवक के दावे और मवेशी चोरी की कोशिश की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. कपाली पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पकड़े गए युवक तथा अन्य तीन लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
