कांड्रा: श्री श्री महावीर मंदिर कांड्रा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा- अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.


विज्ञापन
देर शाम मंदिर परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा. महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया. मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा. मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से जन्माष्टमी महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
