जमशेदपुर: गोलमुरी थाना कांड संख्या 61/26 के प्राथमिकी अभियुक्त वीर सिंह उर्फ पंडित के लगातार फरार रहने के बाद पुलिस ने उसके घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तिहार चिपकाया है.


वीर सिंह उर्फ पंडित, पिता जसवंत सिंह, गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित मकान संख्या 4, लाइन नंबर 15 का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी काफी दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है.
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध इश्तिहार निर्गत किया गया. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गोलमुरी पुलिस ने शुक्रवार को उसके आवास पर इश्तिहार चस्पा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है. निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के बावजूद आरोपी के उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

