चाईबासा: सोनुआ प्रखंड स्थित चेकनाका दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री श्री सार्वजनिक आदि दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिव चरण प्रधान ने की. बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में आलोक कुमार प्रधान को अध्यक्ष, अरूप कुमार प्रधान को उपाध्यक्ष, प्रबीर कुमार प्रधान को सचिव, अशोक साहू को उपसचिव और अशोक कुमार साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही विगत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उसकी समीक्षा की गई.
इस अवसर पर अरमेंद्र कुमार प्रधान, नवदीप कुमार प्रधान, विकास चंद्र प्रधान, निहार महली, ब्रह्मानंद साहू, परेश चंद्र प्रधान, अमित कुमार महतो, जुक्तिधर प्रधान, आशीष कुमार प्रधान और श्रीकांत प्रधान समेत आदि दुर्गा पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे.
रिपोर्ट. जयंत प्रमाणिक

