जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है. साधुडेरा स्थित लाल स्कूल के समीप अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.



मिली जानकारी के अनुसार आलोक दास अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक. जिसका नंबर JH05 AN 6714 है. लाल स्कूल के पास खड़ी कर किसी काम से गए थे. कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई.
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी कर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है. सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान कर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा. इधर बिरसानगर क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाइक चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.





