कांड्रा: थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा- गम्हरिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रात करीब 11.15 बजे की बताई जा रही है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी हाईवा संख्या JH 05DY 2427 को पीछे से बाइक संख्या JH 05EH 8152 ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेजा गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम और बारिश के कारण कम दृश्यता को हादसे की एक वजह माना जा रहा है.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय





