
जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में नहाने के दौरान सोनारी कागलनगर निवासी आयुष कुमार (22) की डूबने से मौत हो गई. जबकि उसका छोटा भाई पियूष बाल-बाल बच गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.


जानकारी के अनुसार, आयुष अपने छोटे भाई के साथ डिमना लेक घूमने गया था. इसी दौरान दोनों भाई लेक में नहाने के लिए पानी में उतरे. नहाने के क्रम में आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया कि मृतक एक निजी कंपनी में कार्यरत था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा





