
चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से कपाली नगर परिषद क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इन योजनाओं का टेंडर भी जारी कर दिया गया है. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.


स्वीकृत योजनाओं में वार्ड-14 में शकील के घर से हरि मंदिर होते हुए रियाज सर के घर तक 1800 फीट पीसीसी सड़क, वार्ड-1 में कुमार के घर से डेमडुबी मस्जिद तक 2200 फीट पीसीसी सड़क, वार्ड-16 के डांगोडीह में सब्जी मार्केट से बड़े नाले तक लगभग एक किलोमीटर ब्लैकटॉप सड़क, वार्ड-15 में रहमतनगर केला गोदाम से शहीद बगान तक 1500 फीट पीसीसी सड़क तथा वार्ड-13 में शौकत के घर से मेहबूब भाई के घर तक 1500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण शामिल है.
विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने इसकी जानकारी दी.
Edited By Sarita





