Chandil Hul Diwas चांडिल: हूल दिवस पर आजसू पार्टी ने शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, हरेलाल महतो बोले- हूल क्रांति से युवाओं को जोड़ना समय की जरूरत
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को चांडिल के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर सपूतों का योगदान अतुलनीय, गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के अत्याचार, शोषण और अन्याय के विरुद्ध शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने जिस अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का परिचय दिया, वह आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को हूल क्रांति के गौरवशाली इतिहास तथा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से अवगत कराना समय की आवश्यकता है. इससे युवाओं में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे.
कार्यक्रम में पूर्व चांडिल प्रमुख अमला मुर्मू, भीम महापात्र, देवराज महतो, हिमेश महतो सहित आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.