इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को सरायकेला टाउन हॉल में 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित किया गया. इससे पहले 27 जून को 49- सरायकेला और 51-खरसावां विधानसभा क्षेत्रों के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची का हिस्सा न बने.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, निर्धारित प्रपत्र भरवाने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने, नए नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया समझाने तथा समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा कराने में सहयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही उन्हें बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए.
प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि घर-घर सत्यापन के दौरान पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सावधानी बरती जाए. स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध दस्तावेजों और निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के आधार पर ही प्रपत्र भरवाने में सहयोग करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा मृत, अपात्र या स्थायी रूप से स्थानांतरित व्यक्तियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई हो सके.
अधिकारियों ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है. इसलिए सभी स्वयंसेवकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करना चाहिए. किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर अथवा निर्वाचन पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की भी सलाह दी गई.
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने SIR-2026 के विभिन्न प्रावधानों, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, समय-सीमा और क्षेत्रीय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया.