Jharkhand Assembly, Youth Welfare Committee Review रांची: पर्यटन और युवा कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा, सभापति सविता महतो ने प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
रांची: झारखंड विधानसभा स्थित युवा कल्याण, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति के सभागार में सोमवार को समिति की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति एवं विधायक सविता महतो ने की. बैठक में समिति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक के दौरान राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई. साथ ही झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न योजनाओं को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
सभापति सविता महतो ने कहा कि युवा कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक सक्रिय, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाया जाना आवश्यक है, ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
बैठक में समिति के सदस्य विधायक निशांत आलम सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने योजनाओं के बेहतर संचालन और राज्य में पर्यटन, संस्कृति एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए.