
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हजरत मुहम्मद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पी.बी. रोड, जुगसलाई निवासी नीलुफर हुसैन ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर नाज़िया इलाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


शिकायतकर्ता का आरोप है कि नाज़िया इलाही द्वारा हजरत मुहम्मद की शान में कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में तनाव तथा कानून- व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

शिकायत में पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर भारतीय कानून के तहत उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई से कानून के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा.
फिलहाल जुगसलाई थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.
Edited By Sarita






