
सरायकेला: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्व. सुधीर महतो की 70वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. झामुमो सरायकेला नगर समिति की ओर से सांसद जोबा माझी के संसदीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने कहा कि स्व. सुधीर महतो झारखंड आंदोलन के सशक्त योद्धा और जनभावनाओं के सच्चे प्रतिनिधि थे. वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है.
नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कहा कि स्व. सुधीर महतो ने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर जनसेवा और झारखंड के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर सामु माझी, गौतम नायक, बबलू सिंह, कृष्णा राना, पंकज साहू, तपन कामिला, हेमंत सिंह, सूरज सिंह, विकास दारोगा, कुनाल साहू, पंकज साव, राजा सामल सहित बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रमोद सिंह
संपादक






