
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती रेलवे लाइन के समीप जनवरी 2026 में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मामले के फरार अभियुक्त सुजीत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में वादी दीपक मिश्रा पर जानलेवा फायरिंग की गई थी. इस मामले में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. वरीय अधिकारियों के निर्देश और गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह अनुसंधानकर्ता जयराज कुमार सोनी ने छापेमारी कर आरोपी सुजीत शर्मा को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शर्मा बस्ती निवासी सुजीत शर्मा के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी राहुल पंडित को घटना के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. सुजीत शर्मा की गिरफ्तारी इस मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.
पुलिस के अनुसार, इस कांड के अन्य फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में अनुसंधान जारी है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
Edited By Sarita






